नव निर्वाचित सरपंच एवं पंच ने लिया शपथ , उपस्थित रहे ग्रामीणजन।
नकुल दास मानिकपुरी रतनपुर
रतनपुर…. त्रिस्तरी पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत चुनाव में जीते सरपंच एवं पंच का 3 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत भवन उमरिया दादर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंच ने शपथ लिया, सरपंच श्रीमती संतोषी पैकरा ने अपनी उद्बोधन में कहा जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। ग्राम का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी, इसके साथ शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना।
ये रहे ग्राम पंचायत उमरिया दादर के नवनिर्वाचित पंच।

वार्ड नं.1 राम प्रसाद टेकम वार्ड नं 2 सुशीला पोर्ते वार्ड नं 3 शकुंती पैकरा वार्ड नं 4 अनुसुइया पैकरा वार्ड नं 5 राजकुमारी पैकरा वार्ड नं 6 कमल पैकरा वार्ड नं 7 तिलेश्वरी राज वार्ड नं 8 महेश सिंह पैकरा वार्ड नं 9 रामगोपाल बिरहोर वार्ड नं 10 पचरा सरिता साहू वार्ड नं 11 पचरा बसंती जायसवाल वार्ड नं 12 पचरा अनिल पटेल वार्ड नं 13 कोईलारी पारा पचरा जल सिंह पोर्ते।
कार्यक्रम में ये रहे अतिथि… मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि दीपक रजक शिवा पांडे, ग्रामवसी राधेश्याम, जगमोहन,रामजी पैकरा , राजकुमार पटेल ,मिथलेश दास,सम्पत सिंह,देव सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

