रसायन विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स .. डॉ बेद लाल साहू ।
रसायन विज्ञान की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स .. डॉ. बेद लाल साहू
………………………………
आरंग .. छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से प्रारंभ होने वाली है , ऐसे में महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवां वि.खंड आरंग जिला रायपुर के रसायन शास्त्र के व्याख्याता डॉ. बेद लाल साहू ने रसायन विषय में विद्यार्थियों को परीक्षा में किस प्रकार के तैयारी करना चाहिए जिससे विद्यार्थी अधिक अंक प्राप्त कर सकें इसके लिए विभिन्न टिप्स दिए हैं l

बेसिक सिद्धांतों को समझें
रसायन विज्ञान की अवधारणाओं को समझे ना की रटे l
सिलेबस को समझें
सिलेबस को अच्छी तरह से समझे और टॉपिक का लिस्ट बनाएं l
नोट्स बनाएं
नोट्स बनाकर पढ़ाई करें l
पिछले साल के पेपर हल करें
पिछले साल की परीक्षा के प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें l
समय प्रबंधन करें
समय प्रबंधन पर ध्यान दें ,
कमजोर क्षेत्र पर ध्यान दें , जिन विषयों में आप कमजोर हैं उन्हें ज्यादा समय दें l
रिवीजन करें l
हर दिन रिवीजन के लिए समय निकाले l
अंक योजना का ध्यान रखें
अंकन योजना के अनुसार प्रश्न का उत्तर दें l
नेम रिएक्शन को याद करें
नेम रिएक्शन को अलग-अलग रंग के पेन से लिखकर याद करें l
आवर्त सारणी के तत्वों को याद करें
आवर्त सारणी के तत्व और उनके परमाणु भार और परमाणु क्रमांक को याद कर लें l
परीक्षा के दिन इन बातों का ध्यान रखें
वर्तनी की गलतियों की जांच करें और कार्बनिक रसायन संरचनाओं में कार्बन की संयोजकता पर ध्यान दें l परमाणु में आवेश या एकाकी युग्म को सही ढंग से प्रदर्शित करें l किसी भी त्रुटि के लिए सभी संख्यात्मक प्रश्नों की पुनः जांच करें l
विषय स्कोरिंग है केमिस्ट्री
रसायन विज्ञान विषय की बेहतर तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए डॉ.साहू ने बताया कि रसायन विज्ञान विषय स्कोरिंग है उसमें जरा सी सावधानी एवं अच्छी तैयारी से विद्यार्थी शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकते हैं l उनका कहना है , कि समीकरण को सूत्रों के रूप में ही याद करें l यौगिकों के नाम सूत्र के नीचे लिख लें l रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र में भौतिक रसायन खंड से 23 अंक , अकार्बनिक रसायन खंड से 19 अंक कार्बनिक रसायन में 28 अंक के प्रश्नों को समाहित करता है l इसलिए परीक्षार्थी अपनी अधिक समझ वाले भाग पर अधिक फोकस कर शत प्रतिशत अंक के लिए तैयारी करें l
समीकरण को सूत्रों के रूप में याद करें
उन्होंने कहा कि कार्बनिक रसायन में महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं की अनेक बार सूची बनाएं और अंतिम समय की तैयारी के लिए इन्हें एक ही जगह लिखें l समीकरण को सूत्रों के रूप में ही याद करें l साथ ही महत्वपूर्ण यौगिकों के नाम सूत्र के नीचे लिख लें l आंकिक प्रश्नों के सूत्र तथा मात्रक अवश्य लिखें l प्रश्न पत्र में कई प्रश्न विकल्प द्वारा चॉइस होती है l ऐसे प्रश्नों के जिस भाग को हल करें उस भाग के सभी प्रश्नों को हल करें l रासायनिक परिवर्तनों को फ्लो चार्ट से याद करें , यथा उत्प्रेरक , ताप व दाब आदि स्थिति को अवश्य लिखें l उत्तर से संबंधित चित्र यदि आवश्यक हो तो अवश्य बनाएं l
बहुविकल्पीय प्रश्नों को एलिमिनेशन मेथड से चुने
सही विकल्प प्रश्नों पर दुविधा होने से बहुविकल्पीय प्रश्नों को एलिमिनेशन मेथड से चुने l साथ ही 10 मिनट से अधिक समय ना दें l सरल तथा अच्छी प्रकार से तैयार किए हुए प्रश्नों को सबसे पहले हल करें l आंकिक प्रश्नों के लिए विलयन और रासायनिक बलगतिकी पाठ पर ज्यादा फोकस करें l प्रथम कोटि की अभिक्रिया की उत्पत्ति में आंकिक प्रश्न तथा सतह रसायन पाठ में अंतर लिखना आदि एफ ब्लॉक तत्वों के रसायन में समान लक्षण वाले प्रश्न , उप सहसंयोजी यौगिको का सिद्धांत और आईयूपीएसी नामकरण जैसे टॉपिक की प्रायः पुनरावृत्ति होती है l इसलिए इन पर अधिक ध्यान दें l दैनिक जीवन में रसायन पाठ से सैद्धांतिक प्रश्न अवश्य आएंगे ,
यह काफी स्कोरिंग भी है l
पुराने प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें
रसायन विज्ञान की अच्छी तैयारी के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का अधिक अभ्यास करें l इसके लिए समय प्रबंधन भी जरूर करें l नेम रिएक्शन को अलग-अलग रंग की पेन से लिखकर याद करें , जिससे वह परीक्षा कक्ष में आसानी से याद आ सकें l
स्वास्थ्य पर रखें ध्यान
परीक्षा के समय विद्यार्थियों को अपनी स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है ऐसे समय मे अधिक देर रात तक जाग कर पढ़ाई ना करें , सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई प्रारंभ करें l और रात्रि दस बजे तक अवश्य ही रात्रि विश्राम करने के लिए सो जाएं l स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए फल इत्यादि का सेवन अधिक करें l पानी बार बार पीते रहे l

