ग्राम पंचायत खैरा में राजपूत बने उपसरपंच 5 वोट से जीत हासिल किया
ग्राम पंचायत खैरा में धर्मेंद्र राजपूत बने उपसरपंच… 5वोट से जीत हासिल किया
नकुल दास मानिकपुरी की रिपोर्ट
रतनपुर… कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में आज दिनांक 08 /03/2025 को उप सरपंच पद का चुनाव सपन्न हुआ इस दौरान सभी पंचो ने अपना वोट देकर उप सरपंच चुन लिया।

एक तरफा रहा मुकाबला धर्मेंद्र राजपूत ने कुल 13 मतो के इस चुनाव मे 9 वोट हासिल किये जबकि उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रहे कृष्णा साहू को केवल 4 मत प्राप्त हुआ,इस तरह धर्मेंद्र राजपूत ने यह चुनाव 5 वोटो से जीत लिया। बता दे की इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव मे धर्मेंद् राजपूत चुनाव मैदान मे उतरे थे, वही कृष्णा साहू भी उप सरपंच का चुनाव लड़ रहे थे जहाँ चुने हुए पंचो ने धर्मेंद्र राजपूत पर अपना भरोसा जताया, ग्राम पंचायत मे 12 पंच ओर एक सरपंच मिलाकर कुल 13 मत डाली गई जिसमे धर्मेंद्र को 9 वोट ओर कृष्णा साहू को 4 वोट मिले,ज्यादा वोट मिलने पर पीठासीन अधिकारी ने धर्मेंद्र राजपूत को जीत का प्रमाण पत्र दिया,धर्मेंद्र राजपूत के इस जीत पर ग्राम वासियो ने होली के पहले होली जैसा रंग ग़ुलाल लगाकर उत्साह के साथ आतिसबाजी फटाके,बैड बाजे के साथ आभार रैली निकाली।
धर्मेंद्र सिंह राजपूत नवनिर्वाचित उपसरपंच ग्राम पंचायत खैरा इनका कहना है–
ग्राम पंचायत खैरा के समुचित विकास और शासन की हर योजनाओं को जनता के बीच लाकर अपने पंचायत का कार्य हर जन प्रतिनिधि के साथ मिलकर करूंगा। स्वच्छ और निर्मल ग्राम पंचायत खैरा को बनाएंगे।

