भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू, खैरा,पचरा,रिगवार ,पुडु,  में 60 घरों  में जनसंपर्क, मंदिरों परिसर की साफ-सफाई और चौपाल का आयोजन

0

भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू:खैरा-पचरा-रिगवार-पुडू में 60 घरों में जनसंपर्क…मंदिरों परिसर की साफ सफाई और चौपाल का आयोजन

नकुल दास मानिकपुरी रतनपुर

रतनपुर/ रतनपुर मंडल में भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने मंदिरों परिसर की साफ सफाई की और चौपालों का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप कोटा विधानसभा के रतनपुर मंडल गांव में चौपाल लगाई। उन्होंन शिव शंकर जायसवाल ,लीला, अकलपति, जगमोहन, लालजी, जानकी और सुमिरन को योजनाओं का लाभ मिलने पर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल क्षेत्र के पचरा गांव में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मंदिर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। बूथ समिति की बैठक में उन्होंने मोदी सरकार के 11 वर्ष और विष्णु सरकार के 1 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया मंडल महामंत्री रोहिणी बसवाडे़ घनश्याम रात्रे,प्रीतम सिंह राजपूत,बबलू साहू संतोष दास मानिकपुरी मंडी अध्यक्ष तीरिथ यादव।दीपेश जलकारे राजू मानिकपुरी शंकर राव अमोल सिंह राजकुमार यादव दिनेश मानिकपुरी देवलाल अन्नु तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed