थाना रतनपुर पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर की जा रही लगातार  कार्यवाही,रतनपुर पुलिस द्वारा महुआ शराब कोचिये को किया गिरफ्तार 64 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 12800 रुपये को किया गया जप्त

0


बेलतरा- पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित किया गया है। कि दिनाँक 13/04/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम लिम्हा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण के साथ-साथ बिक्री हो रही है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, ग्राम लिम्हा का रहने वाला कृष्ण कुमार कोरम पिता गणेश सिंह कोरम उम्र 38 वर्ष साकिन लिम्हा थाना रतनपुर से


भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुये मिला जिसके कब्जे से 64 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12800 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी कृष्ण कुमार कोरम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed