भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0

बेलतरा- “शक्ति और न्याय के प्रतिक” भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव की शुरुआत झांकी के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा से हुई जो पूरे नगर भ्रमण के पश्चात धर्म सभा स्थल श्री राधा माधव धाम पहुंची जहां पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की पूजा अर्चना व महा आरती के साथ हुई । इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बीएन मिश्रा प्रांताध्यक्ष धर्म यात्रा महासंघ विश्व हिंदू परिषद रहे।

अध्यक्षता मंडलेश्वर दिव्यकांत महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एस डी मिश्रा संरक्षक छत्तीसगढ़ सरयू पारीण ब्राह्मण सभा व निलेश पांडे निरीक्षक कोनी श्रीमती अर्चना झा प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बलराम पांडे ने स्वागत भाषण तथा वर्ष भर ब्राह्मण सभा द्वारा संचालित कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी वहीं मुख्य आसंदी से उद्बोधन में मिश्रा जी ने कहा ब्राह्मणों की एकता तथा संस्कार पर जोर दिया इस कार्यक्रम में कुमारी आकांक्षा तिवारी चयनित नायब तहसीलदार ,डॉक्टर ललित शास्त्री तथा नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती शोभा दुबे का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में बलराम पांडे, अश्वनी दुबे, राजेंद्र मिश्रा, रविंद्र दुबे ,दिनेश पांडे ,राजेश शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, राजेंद्र दुबे, मनोज दुबे, अशोक शर्मा,शिवानंद पांडे, कृष्णकांत शर्मा ,सुखदेव पांडे, उमेश तिवारी, पंकज शर्मा, कान्हाडूबे ,आकाश पाठक, विकल्प दुबे , आलोक तिवारी, विद्या शंकर दुबे,प्रवीण दीवान,सुधीर दुबे, आनंद पाठक,सिद्धांत मिश्रा, श्रीमती नीलू पांडे ,लक्ष्मी पांडे, प्रीति शर्मा, रश्मि शर्मा ,रजनी शर्मा, शुभ्रा तिवारी, राजेश्वरी दुबे, प्राची दुबे ,अनुभव पांडे, अर्चना दुबे, रजनी दुबे, शांति पांडे ,आरती दुबे, गीत दुबे, मीना दीवान, आदि ब्राह्मण सभा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पांडे व रविंद्र दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेंद मिश्रा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed