विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025 का सेवा सहकारी समिति टेकर में किया गया सफल आयोजन

0

विकसित क़ृषि संकल्प अभियान खरीफ 2025* का सेवा सहकारी समिति टेकर मे किया गया सफल आयोजन
विकसित क़ृषि संकल्प अभियान
के तहत कृषक संगोष्ठी एवं शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कृषको को नयी क़ृषि तकनीक, फसल परिवर्तन एवं रासायनिक उर्वरको के संतुलित उपयोग, मिट्टी परीक्षण एवं बीजोपचार के लाभ, भूजल का गर्मी की धान फसल में उपयोग रोकने,उद्यानिकी फसले फल फूल सब्जी, पशुपालन के सबंध मे क़ृषि वैज्ञानिको द्वारा विशेष सलाह एवं मार्गदर्शन दिया गया।


इस कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर से कृषि वैज्ञानिक डॉ एकता ताम्रकार, ICAR से डॉ सौम्या दास (पशुपालन )सहायक संचालक क़ृषि स्मिता खोटे जी वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी श्री आर. एस गौतम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय सूर्यवंशी अमित सिंह (BTM) उद्यान विभाग से श्रवण साहू साथ हीं

जनप्रतिनिधि के रूप सुरेश वर्मा सरपंच ग्राम टेकर, लक्ष्मी सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम खैरा, जीतेन्द्र कान्छी सरपंच प्रतिनिधि डगनिया, बलराम वर्मा ( मीनू ) अध्यक्ष समिति टेकर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं बेलतरा प्रभारी श्री राजू सिंह के द्वारा ड्रोन से कीटनाशक स्प्रे का प्रदर्शन कृषको के समक्ष कराया गया,

दिलीप शुक्ला प्रबंधक समिति टेकर, राजकुमार कश्यप विक्रेता टेकर समिति एवं अधिक सख्या मे कृषक भाइयो ने उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त किये और इस अभियान को सफल बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed