स्कूल सफाई कर्मचारी 6 जून को जिला कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन।

0

स्कूल सफाई कर्मचारी 6 जून को जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर 10 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए होंगे बाध्य, स्कूल खुलने से पहले स्कूलों की साफ सफाई पर लग जाएगी ग्रहण

नेवसा:– छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों में अंशकालिक के रूप में साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों ने संघ की मांग और युक्ति युक्तकरण को लेकर 2 जून को छत्तीसगढ़ की सभी ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया ।अनुभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम पर ज्ञापन सौपा गया है।
वहीं दूसरी चरण में छत्तीसगढ़ की समस्त जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को विज्ञापन सौपा जाएगा।
तीसरा चरण 10 जून तक मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।


संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से स्कूलों में साफ सफाई का काम कर रहे हैं। स्कूल में केवल 2 घंटा कार्य करना निर्धारित है परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य, चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी काम स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य को करना पड़ता है जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है। कार्य के एवज में केवल 3000 प्रति माह मानदेय भुगतान किया जाता है जो कि इस महंगाई भरे दौर में कितने कम रुपए में परिवार का गुजर बसर नहीं हो पता है।
संघ की मांग को लेकर पिछले 15 वर्षों से संघर्षरत है पूर्व में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था जिसे पूरा नहीं की।


वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है परंतु 18 माह व्यतीत हो जाने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हो पाई है जिसके कारण संगठन में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।


संघ की मांग है कि पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए और युक्ति युक्तकरण के तहत एक शाला को दूसरे शाला में समायोजित किया जा रहा है। उसी प्रकार स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य को भी एक शाला से दूसरे शाला में समायोजित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed