पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात होने से टली । आरोपी युवक से धारदार तलवार,गंडाशा व तब्बल को किया जप्त ।

0

दिनांक 17.08.2025 को डायल 112 के जरिये थाना रतनपुर में सूचना मिला कि ग्राम अकलतरी में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर के लोगों को धारदार तलवार, गंडाशा व तब्बल लेकर डरा रहा है,

कि उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करने टीम को ग्राम अकलतरी रवाना किया। गणेश राम धीवर के घर के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी गणेश राम धीवर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार तलवार, गंडाशा व तब्बल को जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी

गणेश राम धीवर स्व पिता बहोरिक लाल धीवर  उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम अकलतरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. बसंत मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed