विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में लहराया शान से तिरंगा… शुष्क मौसम ने 15 अगस्त को आनंद का माहौल देखने को मिला ।

0

विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में लहराया शान से तिरंगा…, शुष्क मौसम ने 15 अगस्त को आनंद का माहौल देखने को मिला
पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट
बिलासपुर/बेलतरा– विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में शान से लहराया तिरंगा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के बच्चों की माता-पिता स्कूल के छात्र-छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित निरंतर पूरे गांव में रैली निकालकर “विजई विश्व तिरंगा प्यारा” का गीत विद्यालय के बच्चों द्वारा एक स्वर में गीत गाकर बैंड बाजे की धुन में चलते रहे। 15 अगस्त को इस बार शुष्क मौसम ने बच्चों के चेहरे में एक अलग मुस्कान भर दिया था,

खुशी के लहर देखने को मिला और मुख्यालय के सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय संस्थाओं में बारी-बारी से ध्वजारोहण रैली के उपस्थिति में होती रही जो एक अलग आनंद का माहौल बना रहा।
इसी कड़ी में सर्वप्रथम तहसील कार्यालय में 7:30 बजे सुबह ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


बेलतरा सूर्यवंशी मोहल्ला में बाबा अंबेडकर की मूर्ति में पूर्व उपसरपंच बेलतरा सखाराम सूर्यवंशी द्वारा पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां सेवानिवृत शिक्षक योगेश्वर कश्यप द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
उसके बाद सेवा सहकारी समिति सलका केंद्र बेलतरा के कार्यालय में ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति अध्यक्ष सुनील कश्यप के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


फिर कन्या मिडिल स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां सत्या साहू उपसरपंच पति ग्राम पंचायत बेलतरा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


उसके बाद ग्राम पंचायत सचिवालय बेलतरा में ध्वजारोहण का कार्यक्रम सरपंच ग्राम पंचायत बेलतरा सुरेश कश्यप के हाथों ध्वजारोहण किया गया।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बेलतरा में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां ब्रांच मैनेजर ओंकार पांडे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय बेलतरा में ध्वजा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

। यहां रमेश जायसवाल शाला समिति सदस्य के हाथो ध्वजा रोहण किया गया। अंत में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ यहां छत्तीसगढ़ी गायक नीलकमल वैष्णवव रोहित कौशिक के हाथों ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ।
साथ साथ क्षेत्र के ग्राम नेवसा,गिधौरी, टेकर,बसहा, करमा,जाली,सलका, धौरामुंडा आदि ग्राम पंचायत,

सचिवालय, स्कूलो की संस्था में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महिलाओं ने भी इस बार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और रैली के साथ कदम से कदम ताल मिलाकर छात्र-छात्राओं के साथ चलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed