स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा
स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । प्रति वर्षानुसार विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रैली प्रातः 7:30 बजे निकाला गया । रैली की तैयारी प्रारंभ में तिरंगा उसके बाद भारत माता, स्वामी विवेकानंद, सरस्वती माता, महात्मा गांधी आदि की प्रतिमा को पकड़कर बच्चे आगे चले ।

बच्चों द्वारा बने प्रतिरूप भारत माता राधिका, रानी लक्ष्मीबाई प्रियल, महात्मा गांधी कान्हा, स्वामी विवेकानंद प्रियांशु, छत्तीसगढ़ महतारी प्रियांशी, सुभाष चंद्र बोस ऋषभ, सरदार वल्लभभाई पटेल शिवेश, लाल बहादुर शास्त्री अंश को बनाया गया जो रैली के साथ चल रहे थे । रैली में बच्चों में काफी उत्साह हाथ में तिरंगा, जबान पर भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि गानों के बोल से बच्चों ने बेलतरा वासियों को घर से बाहर निकलकर रैली देखने पर मजबूर कर दिए ।

रैली के बाद भारत माता, सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर जी आदि की प्रतिमा का पूजा समस्त अतिथियों द्वारा किया गया । ध्वजारोहण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव साथ में सहयोगी रोहित कौशिक उनके हाथों से किया गया

। आज के कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश दुबे ए एम ओ बेलतरा, सुजीत जायसवाल, अनीस सोनू धीवर पूर्व जनपद सदस्य, सुरेश कश्यप सरपंच, दुर्गा साहू उपसरपंच, सरिता सूर्यवंशी, रेखा सोनी, नंदनी कश्यप, शुभम, नंदकिशोर, धर्मेंद्र श्याम, शीतल दास मानिकपुरी, चांदराम श्याम, मुकुंद सोनी, रामस्वरुप कौशिक, रामफल कौशिक, त्रिपूर्ण

सूर्यवंशी,राधेश्याम कोरी, विनोद कौशिक, कृष्ण यादव, पदुम सिंह कोरम, रामाधार श्रीवास, परवेज आलम, रामेश्वर कश्यप, रामरतन कौशिक, कमलेश्वरी कौशिक, ईश्वरी कौशिक आदि उपस्थित रहें ।

