हम बलदानी सन्ताने है देश के दीवाने हैं – डॉ शकुंतला जितपुरे देश की रक्षा हमारा लक्ष्य -अनिल शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों ने मनाया 79 वाॅ स्वतंत्रता दिवस
हम बलदानी सन्ताने है देश के दीवाने है-डॉ शकुंतला जितपुरे
देश की रक्षा हमारा लक्ष्य-अनिल शर्मा
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों ने मनाया 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुर- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन ने स्थानीय विकाश नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में भव्य राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर दिवंगत सेनानियों की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की

महान सेनानी स्व रामचरण साहू की बेटी मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला जितपुरे अध्यक्ष उत्तराधिकारी परिवार ने कहा कि हम बलिदानी सन्ताने है देश के दीवाने है हमारे पुरखों ने बिना चाहत के अपनी जवानी देश को अर्पित की आगे भी हम उसी रास्ते पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिये सदैव समर्पित रहेंगें हमारा लक्ष्य भारत की एकता अखण्डता व विकास है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आपरेशन सिंदूर में तैनात कैप्टन प्राची शर्मा के पिता शिक्षाविद अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि ऐसी बेटी का पिता हूँ जिसने देश की सीमा में रक्षा हेतु अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया देश की रक्षा हमारा लक्ष्य है । हमें देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भूलना चाहिये आज देश ने कम समय में ही काफ़ी उन्नति की है भारत का पूरी दुनिया में सम्मान है देश अखण्ड बने हम ऐसा भारत चाहते है यही हमारा संकल्प है

सबसे पहिले अतिथियों ने भारत माता,महान क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह,पं गंगा प्रसाद बाजपेयी जी आदि की फ़ोटो में माल्यार्पण कर नगर के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । ध्वज रक्षक पूर्वविधायक की कमांड में अतिथियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया बिगुलर जग्गू निर्मलकर,गीत नायक प्रो,डॉ किरण बाजपेयी ने वन्दे मातरम्,झण्डा ऊँचा रहे हमारा,राष्ट्रगीत का गायन कर लोगों का दिल जीत लिया । मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला जितपुरे अध्यक्षता अनिल शर्मा जी का श्रीफल साल माला से अनिल तिवारी,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ रश्मि बाजपेयी ने स्वागत क़िया एवं सभी सेनानी परिवार के साथी डॉ आर ए शर्मा,अनिल तिवारी,श्रीमती प्रतिमा शुक्ला,राम शंकर शुक्ला,सुभाष तिवारी,श्रद्धा तिवारी,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ रश्मि बाजपेयी,डॉ किरण बाजपेयी,अशोक रंजन वर्मा,कुमुद वर्मा,डॉ आभा चौबे,आभांशी तिवारी,डॉ शिवनाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास,वीणा शुक्ला,पार्षद नितिन पटेल का माल्यार्पण से पूर्वपार्षद अखिलेश बाजपेयी ने स्वागत किया
उक्त अवसर पर बिलासपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा के पिता अनिल शर्मा जी का माला श्रीफल,शाल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्रप्रकाश बाजपेयी एवं आभार चन्द्रप्रदीप बाजपेयी ने किया उक्त अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनो में सर्वश्री रेखेंद्र तिवारी,देवेंद्र

मिश्रा,चरणसिंग,त्रिवेणी भोई,चित्रलेखा कांसकार,विजय मिश्रा,मोनू त्रिवेदी,पप्पू रिज़वी,मनोज सिंह ठाकुर,मनहरन गोस्वामी.किशन यादव,अमितेश त्रिवेदी श्रवण चतुर्वेदी,शैलेंद्र शुक्ला,के एल कांसकार,दिनेश शुक्ला,प्रभात मिश्रा,डी के बाजपेयी,लक्ष्मीनाथ देवांगन,लक्की तिवारी,इंदिरा चौधरी,अविनाश दुबे,धर्मेन्द्र गौरहा,बी आर मराठा,प्रदीप,किरण भुले,सीमा यादव,श्वेता पांडेय,स्मिता नामदेव,सहित काफ़ी संखिया में लोग उपस्थित थे ।एक साथ जलपान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

