अल्हड़ भोली सयानी ” कविता संग्रह का विमोचन पुर्व विधायक जुनेजा ने किया

0

पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट

बिलासपुर- रायपुर की मूल निवासी कवियित्री एवं लेखिका जया सरकार के कविता-संग्रह “अल्हड़ भोली सयानी” का विमोचन पूर्व विधायक माननीय श्री कुलदीप जुनेजा द्वारा किया गया। सिब्बल इंडस्ट्रीज़ के प्रमुख श्री हैप्पी सिब्बल द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में संग्रह की ग़ज़लों का सजीव गायन हुआ। शहर के अनेक गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जया सरकार को उनकी पुस्तक “दो नाटक” के लिए वर्ष 2023 का मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वे दुबई स्थित Eduscan Group की CSR डायरेक्टर हैं तथा विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए भारत, यूएई और अमेरिका में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed