लखराम भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये की नगदी निकाल कर अपने घर लौट रहे रामनारायण ताम्रकार दिन दहाड़े लूट ,घटना का शिकार हो गये।

0
IMG-20250906-WA0000.jpg

रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार दिन दहाड़े बड़ी लुट की वारदात का शिकार हो गए मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर लखराम स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये की नगदी निकाल कर अपने घर लौट रहे थे

इसे दौरान लगभग 3 से 4 बजे के बीच जब वे सरवनदेवरी स्थित देशी शराब दुकान के पास पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए पता पुछने का बहाना किया बताया जा रहा है कि जैसे ही रामनारायण ताम्रकार ने अपने गाड़ी को धीमी रफ्तार की तभी बदमाशों ने उनके वाहन के हैंडल से रुपया से भरा बैग को झटक लिया

और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फारर हो गया अचानक हुई इस वारदात से रामनारायण ताम्रकार स्तब्ध रह गया घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दि और लुटेरों की तलाश तेज कर दी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल  है और दिनदहाड़े हुई लुट से लोग चिंतित हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed