मां शितला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित विद्या मंदिर कुकुसदा में आज भारत के पुर्व उपराष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस मनाया गया।
मां शितला शिक्षण संस्थान समिति द्वारा संचालित मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा में आज भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र का पूजन अर्चन से हुआ इसके तत्पश्चात विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा सभी शिक्षक गढ़ का तिलक और श्रीफल देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री गौकरण प्रसाद जायसवाल जी द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला और हमारे जन्म के बाद हमारे प्रथम गुरु हमारे माता-पिता होते हैं फिर बताया गया कि गुरु कौन है केवल कक्षा में पढ़ाने वाले गुरु है

कि नहीं हमने अपने जीवन काल में जिसे भी एक अक्षर सीख एक शब्द भी सिखा कोई भी बात सीखे तो हमारे गुरु हो गए इसके बाद शिक्षिका कु. लक्ष्मीन साहू जी के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना और आशीर्वाद दिया गया सभी शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से शिक्षक दिवस की महत्ता विशेषता के बारे में बच्चों को बताया गया पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपने धर्म संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही आज विद्यालय में कु. मधु मरकाम , निशा बर्मन,समीक्षा बघेल ,भावना बंजारे सपना मनहर, गोवर्धन पोर्ते कार्यक्रम की संचालन ज्ञान निधि लाल ने किया इस अवसर पर पालक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

