प्रेस क्लब रतनपुर की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न, हिंदी दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के रूप रेखा के संदर्भ में हुई चर्चा,दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महामाया भागवत मंच रतनपुर में ।

0
रविन्द्र गढ़ेवाल के रिपोर्ट

भरारी – रतनपुर प्रेस क्लब के द्वारा आगामी 13-14 सितंबर को होने वाले हिंदी दिवस के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बता दे की रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है इसकी रूपरेखा तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में, समाजिक के क्षेत्र में आगे रहकर लोगों की मदद करने वाले का सम्मान होना है।
कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं में उच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों प्रतिभागियों का सम्मान किया जाना है। आसपास के स्कूलों में बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रण दिया गया है।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ग्यारह हजार रुपए का नगद पुरस्कार तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले समूह को सात हजार रुपए का और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा साथ ही साथ सभी प्रतिभागियों को पांच – पांच सौ रुपए की सांत्वना राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी और साथ ही प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में रतनपुर के वरिष्ठ नागरिक गण , समाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक गणों के साथ ही आसपास के सभी पत्रकारों की उपस्थिति रहेगी।
बैठक में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारीयां दी गई है जिससे प्रेस क्लब का कार्यक्रम सुचारू रूप से शांतिपूर्वक हो सके।


इस बैठक में रतनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में से अध्यक्ष श्री रवि ठाकुर, सचिव ताहिर अली, कोसा अध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी ,सह सचिव महेश सूर्यवंशी तथा संरक्षक गणों में जुगनू तंबोली, उस्मान कुरैशी ,उमाशंकर साहू ,संजय सोनी, वासीत अली और राजू यादव उपस्थित रहे साथ ही सदस्यगणों में रविंद्र गढ़ेवाल, कान्हा तिवारी, हरीश मांडवा ,गुरुदेव सोनी ,मनमोहन सिंह, परमेश्वर मानिकपुरी तथा विजय दानिकर के साथ सभी पत्रकारों की उपस्थिति रही।

भरारी से रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed