छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल संचालक संगठन जिला बिलासपुर के तत्वावधान में 10 सितंबर 2025 को जीत को काॅन्टिनेटल बिलासपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं संचालक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया

0

छत्तीसगढ़ मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल संचालक संगठन जिला बिलासपुर के तत्वावधान में 10 सितंबर 2025 को जीत कॉन्टिनेंटल बिलासपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह & संचालक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से रघुवीर सिंह राठौर सहायक जिला शिक्षा अधिकारी, सुनीता ध्रुव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, सुनील कुमार यादव, सूर्य प्रकाश कश्यप, अमित यादव, राजकुमार सिंह प्रदेश सह सचिव, राजेश दुबे, दिलीप पाटिल सहित अनेक महानुभाव सम्मिलित हुए….
संजय हरणगांवकर की अध्यक्षता में गठित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को सभी ने सराहना की एवं सभी ने अपने उद्बोधन से संगठन को प्रेरित भी किया…

सर्व प्रथम अशासकीय विद्यालय संचालक एवं विद्यालय से आए हुए शिक्षक कण का आगमन होने के पश्चात अतिथियों का आगमन हुआ जिसमें पहले राजकुमार सिंह, राजेश दुबे का आगमन हुआ । उनके बाद विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मति सुनीता ध्रुव, तत्पश्चात सहायक जिला शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह राठौर का आगमन हुआ । अतिथियों के आगमन के पश्चात सरस्वती माता का पूजा करकर दीप प्रज्वलित किया गया । फिर सभी अतिथियों का स्वागत बेच, श्री फल, बुके से किया गया । अतिथियों ने अपना अमूल्य समय दिया ।
स्वागत अभिभाषण में संजय हरण गांवकर जी ने जिले भर से उपस्थित सभी संचालको एवं शिक्षकों का अभिवादन किया…..
सभी ने अपने उद्बोधन में अशासकीय संगठन के कार्य को सराहा और मिलकर कार्यालयीन कार्य को अच्छे से करने का वादा भी किया । सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं संचालकों का संक्षिप्त परिचय हुआ ।

सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्री राठौर ने अपने शहरों शायरी के अंदाज में शिक्षकों को रास्ता दिखाया एवं कार्य को ईमानदारी से करने का सलाह भी दिया ।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी


ने अपने उद्बोधन में कार्य की सराहना करते हुए अशासकीय विद्यालयों की जानकारी सबसे पिछड़ा बिल्हा ब्लॉक रहता है जिसे मिलकर दूर करने का आग्रह किए साथ ही अपना सहयोग पूर्ण रूप से करने का आश्वासन दी ।
अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात शिक्षकों का सम्मान सम्मान पत्र एवं छोटा सा गिफ्ट से किया गया । लगभग कार्यक्रम में 60 शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
शिक्षकों के सम्मान के बाद अशासकीय विद्यालय संचालकों का सम्मान किया गया । जिसमें संचालकों का सम्मान मोमेंटो से किया गया ।
संचालकों के सम्मान के बाद संघ के सदस्यों का सम्मान मोमेंटो, श्रीफल, साल से किया गया ।
अंत में सभी अतिथियों का सम्मान मोमेंटो, बुके, साल से किया गया एवं धूम धाम से म्यूजिक के साथ किया गया । आए हुए सभी शिक्षक गण संचालक गण के तालियों की गण गड़ाहट से हाल में एक अलग ही माहौल रहा ।

मंच संचालन संगठन के कोषाध्यक्ष डीपी पाण्डेय द्वारा किया गया, जिनके मनमोहक शब्दावली, प्रेरक संबोधन एवं गुरुओं के महत्व पर सारगर्भित चर्चा करके पूरे कार्यक्रम को शिक्षक के सम्मान के लिए उत्कृष्ट बना दिया…..
अंत में संगठन के सचिव पुरुषोत्तम साहू जी के द्वारा सभी शिक्षाविदों का आभार व्यक्त किया गया….
मंच कार्य समाप्त होने के पश्चात सभी ने जलपान ग्रहण किए और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं संचालक अलग अलग जगह से आए हुए सभी एक दूसरे से पहचान बढ़ा ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र गहवई,प्रवीण वर्मा लता वर्मा गगन कौशिक अखिलेश यादव गोपाल साहू अंकेश गुप्ता नरेंद्र गुप्ता प्रधान जी,कैवर्त सर, हरि कृष्णा शर्मा सहित संगठन में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed