गुरु गौरव ” शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान पाठक अशोक टोण्डे
स्लग। गुरु गौरव” शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधान पाठक अशोक टोण्डे*
एंकर। लोरमी – वेदस्व एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा पीजी कालेज आडिटोरियम कबीरधाम में गुरु गौरव शिक्षक सम्मान 2025 का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. के. पी. यादव वाईस चांसलर मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर, डॉ. जयेंद्र नारंग डायरेक्टर आंजनेय यूनीवर्सिटी काईट कालेज रायपुर, धर्मवीर धीर डायरेक्टर आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर, विशेष अतिथि डॉ. सीयाराम साहू पूर्व विधायक कवर्धा, संसदीय सचिव, डी. जी. पात्रा सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय कबीरधाम, वेदप्रकाश वर्मा अध्यक्ष वेदस्व एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के गरिमामयी उपस्थिति में

शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा, संकुल केंद्र- लीलापुर, विकास खंड- लोरमी में कार्यरत प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य निर्माण में किए गए अथक प्रयासों के सम्मान स्वरूप “गुरु गौरव” शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।

