तारीख पे तारीख मिल रहा है इंसाफ (आदेश) नहीं मिलने के कारण कर्मचारी संगठन नाराज,31 सितंबर तक लिखित आदेश नहीं मिलने पर संचालनालय और मंत्रालय घेराव करने के लिए होंगे बाध्य, अधिकारी कर रहे हैं शिक्षा मंत्री के पत्र को अनदेखा -प्रदीप वर्मा
डंगनिया :–छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर गौरतलब है कि स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्य 15 जून 2025 से संघ की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे शासन और प्रशासन को आवेदन निवेदन मुलाकात के पश्चात निष्कर्ष नहीं निकलने के कारण 31 अगस्त को रैली निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे परिसर रायपुर का घेराव करने निकले थे। पुलिस प्रशासन के द्वारा तूता नहर के पास बेरिकेट लगाकर रोका गया था।

दिनांक 1 सितंबर को संचालनालय इंद्रावती भवन नया रायपुर में स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य बैठक हुई। जिसमें संघ की मांग पूर्णकालिक कलेक्टर पर वेतन भुगतान किया जाए।युक्ति युक्तिकरणके तहत कर्मचारियों को काम से ना निकल जाए यथावत काम पर रखा जाए। 12 माह वेतन भुगतान किया जाए।नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए। के मांगों को लेकर सहमति बनी थी। व दिनांक 12 अगस्त को
माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी से भेंट मुलाकात के दौरान संघ की मांग को लेकर उचित आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया । तत्पश्चात मंत्री जी के द्वारा हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान और हड़ताल अवधि के दौरान निकल गए कर्मचारियों को वापस काम पर रखने के लिए डी.पी. आई. को पत्र लिखा गया था जो कि पत्र लिखें लगभग 15 दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी कार्यवाही के संबंध में लिखित जानकारी संगठन को नहीं मिलने पर कर्मचारियों में प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
संघ के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी माननीय शिक्षा मंत्री जी के पत्र को अनदेखा कर रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक स्तर से संगठन की मांगों के संबंध में लिखित जानकारी नहीं दिया जा रहा है लगातार संचालनालय व मंत्रालय के चक्कर काट रहे हैं केवल तारीख पे तारीख मिल रही है इंसाफ (आदेश) नहीं मिलने के कारण प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर जी का कहना है कि 31 सितंबर तक मांगो के संबंध में लिखित रूप में जानकारी नहीं मिलने पर संचालनालय और मंत्रालय का घेराव करने के लिए बाध्य होगे। यहां जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।

