स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन
डंगनिया :– स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में 27 सितंबर 2025 को नवरात्रि पर्व के अवसर पर गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर बच्चों ने पारंपरिक गीतों की धुन पर गरबा कर वातावरण को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना से हुआ। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी गरबा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर “जय माता दी” और ढोल की थाप से गूंज उठा।
विद्यालय से गगन कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। अगर सभी अभिभावकों, स्टाफ और बच्चो का उत्साह ऐसे ही रहेगा तो अगले सत्र अच्छे से व्यवस्था के साथ अभिभावकों को भी आमंत्रित करकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । यह पहला सत्र के कारण सिर्फ बच्चो के साथ किया गया
।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की संयुक्त सहभागिता से संपन्न हुआ।
विद्यालय से समस्त स्टाफ डुलेश्वर भारती, शुभम, संगीता, साधना, पूर्णिमा, वर्षा, आकांक्षा, शांति, दीप्ति, प्रिया, आशी एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहें ।

