शारदीय नवरात्रि पर्व पर विभिन्न दुर्गा पूजा स्थल पर जिला अध्यक्ष एवं जिला सभापति प्रतिनिधि चंन्द्र प्रकाश सुर्या ने लिया आशीर्वाद।

0

शारदीय नवरात्रि पर्व पर विभिन्न दुर्गा पूजा स्थल पर जिला अध्यक्ष एवं जिला सभापति प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्या ने लिया आशीर्वाद

मस्तूरी। शारदीय नवरात्रि पर्व पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जिला सभापति प्रतिनिधि एवं अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के समितियो द्वारा स्थापित जगत जननी मां दुर्गा जी के दरबार पर पहुंचकर माथा टेक कर दर्शन प्राप्त किए दर्शन के पश्चात चंद्र प्रकाश सूर्या ने अपने जिला क्षेत्र तथा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाई बहनों एवं ग्राम वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि के लिए माता जी से शुभ आशीर्वाद मांग कर

समितियां के सदस्यों से मिलकर सदस्यों को बधाई देते हुए चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि आप सभी समिति के सदस्य बधाई के पात्र है साथ ही उन्होंने क्षेत्र वासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व एवं सप्तमी महा अष्टमी नवमी तथा तथा विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।


चंद्र प्रकाश सूर्या के साथ धर्मेंद्र राठौर, तिलक बर्मन, विपुल मिश्रा, अमित रजक, संतोष साहू, राजकुमार यादव, रामा टंडन, आकाश केवट,, आदि युवा साथी शामिल रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed