बेलतरा में पीएम आवास योजना के हितग्राही का गृह प्रवेश
नेवसा:–छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी के यहां बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलतरा में गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्मानिय अतिथियों के कर कमलों से कराया गया
जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ,जिला पंचायत सदस्य व सभापति अनसूईया जागेंद्र कश्यप, जिला प्रतिनिधि उमेश गौरहा, विधायक प्रतिनिधि मनोज पटेल, मंडल अध्यक्ष मणि दास मानिकपुरी, महामंत्री भरत कश्यप, बेलतरा सरपंच सुरेश कश्यप, सचिव पदुम सिंह कोरम, लेखराम ,धीवर , मुकेश कश्यप,रोजगार सहायक ज्योति राज, महामंत्री गंगा प्रसाद साहू , बुद्धेश्वर कश्यप जिला खनिज न्यास के सदस्य, पंच कृष्णा

कुमार यादव, बुधराम केसर, पंच प्रतिनिधि संतोष कुमार उइके, बुद्धेश्वर सोनी, आवास मित्र राजेंद्र कुमार यादव, बेलतरा के सम्माननीय व्यक्ति लक्ष्मी जयसवाल, परसराम यादव, तकनीकी सहायक में सूर्यकांत टाईगर, विकास राठौर, राजेश जायसवाल, शिवकुमार मरकाम, ने पूजा- अर्चना के पश्चात फीता कटकर हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया प्रधानमंत्री आवास योजना में कौशल्या बाई श्रीवास, प्रमिला बाई मरकाम, अंबिका बाई मानिकपुरी का पक्का मकान बनने का सपना पूरा हुआ। पक्का मकान मिलने से परिवार के सदस्यों में खुशी का लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को कच्चे मकानो से मुक्त कर पक्के मकान देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। आज इस योजना से हर गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिल रहा है। हितग्राहियों के पक्का मकान बनने के बाद उनके परिवारों में सभी सदस्य अत्यंत खुश है।

