परित्यक्ता महिला रुक्मिणी को मिला सपनों का आशियाना, राज्य स्थापना रजत जयंती पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश संपन्न ।

0

नेवसा :–छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भरारी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत परित्यक्ता महिला रुक्मणी सूर्यवंशी के नवनिर्मित पक्के मकान का गृह प्रवेश समारोह गरिमामय तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर की गई। इस दौरान बिल्हा की अधिकारी रिचा देवांगन, तकनीकी सहायक विकास राठौर, आवास मित्र राजेश प्रेमी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

रुक्मणी सूर्यवंशी पिछले 15 वर्षों से अपने मायके भरारी में रह रही थीं। शासन की पात्रता सूची में शामिल होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात आज उन्हें उनके नए घर में प्रवेश कराया गया। नए आवास में गृह प्रवेश कर रुक्मणी भावुक हो उठीं और उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा
रुक्मणी सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ उज्ज्वला गैस योजना, महतारी वंदना योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इन योजनाओं ने उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया है।

अधिकारियों ने कही यह बात
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। बिल्हा ब्लॉक में पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

रुक्मणी सूर्यवंशी के गृह प्रवेश कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र में शासन की योजनाओं के ठोस क्रियान्वयन और सामाजिक उत्थान के संदेश को मजबूत किया है। ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed