स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर,बेलतरा में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
बेलतरा – स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में शिक्षक अभिभावक समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा एवं विकास यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय परिसर “जय जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से गूंज उठा।
समिति का बैठक भी संपन्न हुआ । जिसमें विद्यालय को आगे और बढ़ाने पर चर्चा हुआ विद्यालय के परेशानियों पर भी चर्चा करकर निराकरण किया गया । सभी उपस्थित सदस्यों को अपने बच्चों में राज्य के प्रति गर्व और सांस्कृतिक जागरूकता की भावना का संचार करने के लिए चर्चा किया गया । अंत में सभी ने छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार से गगन कुमार कौशिक, डूलेशवर भारती, शुभम, शांति, वर्षा, पूर्णिमा, शांति, आकांक्षा, दीप्ति, आशी, संगीता उपस्थित रहें ।
आज के कार्यक्रम में अभिभावक समिति के अध्यक्ष नागेश्वर बैशवाड़े, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, सदस्य गण दिनेश राज, नरेंद्र कश्यप, किम्मी पंद्रो, रितु धीवर, सुनीता मरकाम, शारदा रजक उपस्थित रहें ।

