अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया छत्तीसगढ़ के निर्देशन में में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पर पूरे प्रदेश मे गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय जागरण संकल्प दीप महायज्ञ दीपदान कार्यक्रम संपन्न किया गया
रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9644 9779 51
लोरमी मुंगेली – अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप दिया छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पूरे प्रदेश में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्र जागरण संकल्प दीप महायज्ञ दीपदान कार्यक्रम संपन्न किया गया इस क्रम में मुंगेली जिले में भी गायत्री परिवार युवा संगठन डिवाइन ग्रुप के कार्यकर्ताओं के द्वारा मुंगेली जिला संयोजक गंगाराम साहू जिला सहसंयोजक केदार राजपूत के नेतृत्व में जगह-जगह राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिशन की ओर से दीपदान कार्यक्रम

आयोजित किया गया जिसमें जिले के ही ग्राम कोदवा बानी के खेम सागर तालाब महावीर मंदिर परिसर में संगठन द्वारा निर्धारित समय में शाम 5:00 बजे से 7:30 तक विशाल दीपदान किया गया । इसी क्रम में जिले के लोरमी ब्लाक अंतर्गत औरा बांधा मंदिर परिसर में भी दीपदान संपन्न हुआ इसके अलावा गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास स्थल पर भी राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए संगठन के निर्धारित समय पर द्वारा द्वारा घरों में दीप यज्ञ दीपदान कार्यक्रम संपन्न किया

जिसमें ग्राम पंचायत अखरार , बैगा कापा , मुंगेली आदि स्थानों पर भी एक ही समय पर एकता का संकल्प लेकर कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला संयोजक गंगाराम साहू ने संदेश देते हुए कहा कि एकता के जनक सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जीवन साहस शौर्य ,कर्तव्य ,निष्ठा , राष्ट्र प्रेम, संकल्प शक्ति का प्रतीक है उनका जीवन प्रेरणाओं से भरा हुआ है उनके जीवन से युवा प्रेरणा लें और राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान दें । जिले में संकल्प दीप यज्ञ इस अभियान को संचालित करने में योगदान रहा जिसमें जिला संयोजक गंगाराम साहू, सहसंयोजक केदार राजपूत, रामदीन जायसवाल , गजेंद्र जायसवाल अखरार , नर्मदा राजपूत परिक्षेत्रीय अध्यक्ष , गायत्री साहू, डॉ संतोष , धनेश्वरी राजपूत, चंद्रहास राजपूत, गोस्वामी, भारत साहू, गौरव ,क्षमा राजपूत, संदीप साहू , माना साहू, रिखी राम साहू औरा बांधा आदि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता के इस संकल्प दीप यज्ञ को संपन्न करने में भूमिका निभाई ।

