बेलतरा में पीएम आवास योजना के हितग्राही का गृह प्रवेश
पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट
संवाद न्यूज़ बिलासपुर-बेलतरा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी के यहां बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलतरा में गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्मानिय अतिथियों के कर कमलों से कराया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ,जिला पंचायत सदस्य व सभापति अनसूईया जागेंद्र कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विजय साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती माधवी उमेश साहू, बेलतरा मण्डल अध्यक्ष मणिदास मानिकपुरी, महामंत्री भरत कश्यप,पंच हरिनारायण सूर्यवंशी, सचिव अजय डोगरे , तकनीकी सहायक विकास राठौर,आवास मित्र मुकेश कश्यप व विकास कुमार कैवर्त, लेखराम धीवर, राजेंद्र यादव ,दीपक कश्यप, द्वारिका नामदेव, रमेश कश्यप, शिवनारायण साहू,परदेशी कश्यप,विष्णु कश्यप व ग्रामीण जन उपस्थित थे। हितग्राही मे सदाशिव सूर्यवंशी,कैलाशा बाई कश्यप,और बेदबाई सूर्यवंशी का गृह प्रवेश का कार्य कराया गया।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा गरीब परिवार का पक्का मकान बनने का सपना लगभग पूरा हो रहा है। पक्का मकान मिलने से परिवार के सदस्यों में खुशी का लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को कच्चे मकानो से मुक्त कर पक्के मकान देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की है। आज इस योजना से हर गरीब परिवार को अपना पक्का मकान मिल रहा है। हितग्राहियों के पक्का मकान बनने के बाद उनके परिवारों में सभी सदस्य अत्यंत खुश है।

