लक्ष्मीचंद इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी बोदरी बिलासपुर की ताइक्वांडो खिलाड़ी पल्लवी पाटले ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता ।
लख्मीचंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बोदरी बिलासपुर की ताईक्वाडो खिलाडी पल्ल्वी पाटले ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई द्वारा आबंटित एकीकृत राज्य स्तरीय ताइक्वांडो(महिला /पुरुष )प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की मेजबानी मे 4 नवंबर को विश्वविद्यालय के इंडोर मे आयोजित किया गया था जिसमे एलसीआईटी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनिरिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा पल्ल्वी पाटले ने अन्य महाविद्यालय से आये खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मैडल जीतकर एलसीआईटी कालेज का नाम रोशन किया है

साथ ही आल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ताइक्वांडो टीम मे जगह बनाई है इनकी गोल्ड मैडल जितने पर संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, एलसीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन सेक्रेटरी उपकार राय, इंजीनिरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव,एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कॉमर्स एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला,

उपप्राचार्य अभिनव पाल, , एलसीआईटी स्कूल ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. रितेश जैन, एलसीआईटी कालेज ऑफ़ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता, सिविल विभाग प्रमुख डॉ. भूमिका दास, कंप्यूटर साइंस इंजीनिरिंग विभाग प्रमुख विष्णुकांत सोनी, इलेक्ट्रिकल इंजीनिरिंग दिपेन्द्र राठौर, इलेक्ट्रॉनिक एंड टेली कम्युनिकेशन डॉ. राहुल गेदाम, मेकनिकल विभाग प्रमुख आशीष पाल डॉ. राजेश श्रीवास्तव, कोमल तिवारी आदि ने बधाई व शुभकामनायें दी है

