चावल सोसायटी दुकान खोलने का कोई सही टाइम नहीं है ,चावल शक्कर नमक एक साथ नहीं मिलने से हितग्राही परेशान ,हर माह शक्कर में सेल्समैन द्वारा काला बाजारी ।

0

बिलासपुर स्थित उसलापुर वार्ड क्रमांक 3 की जहां चावल सोसाइटी में सेल्समैन की मनमानी और गड़बड़ी करने से हितग्राही काफी परेशान नजर आए हितग्राहियों ने बताया कि सेल्समैन के द्वारा नियमित तरीके से ना तो चावल वितरण किया जाता है और न हीं शक्कर नमक दी जाती है साथ ही साथ वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद रिंकू टंडन ने बताया कि घंटों हितग्राहियों को इंतजार करना पड़ता है और मनमाने तरीके से सेल्समैन के द्वारा दुकान खोली जाती है सेल्समैन की पहले भी शिकायत की जा चुकी है जिसका केस अभी चल रहा है उसके बाद भी या सेल्समैन मनमाने तरीके से कार्य करते नजर आ रहा है

जिसको ऊपर फिर हितग्राहियों ने पुनः कार्यवाही की मांग की है। चावल सोसायटी दुकान में चावल शक्कर नमक एक साथ नहीं मिलने से हितग्राही बहुत परेशान होते है, सभी हितग्राही मजदूर हैं जिसे चावल सोसायटी सही टाइम में नहीं खोलने पर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है काम धाम बंद करके सोसायटी का चक्कर लगाना पड़ता है

इसलिए हितग्राही के द्वारा एक साथ चावल शक्कर नमक देने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि चावल सोसायटी दुकान द्वारा हितग्राही को एक साथ चावल शक्कर नमक दे पा रहे हैं कि नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed