समावेशी शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को मिली विशेष सहायता सामग्री ।

0

समावेशी शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को मिली विशेष सहायता सामग्री

डंगनिया :–समावेशी शिक्षा अभियान के तहत विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों को उनके अध्ययन हेतु शाला में निरंतर रूप से बने रहने व शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ाव बनाए रखने के उद्देश्य से सहायक शिक्षण उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्मार्ट एल्बम और सुनने की मशीन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरण की गई।

इस अवसर पर प्राथमिक शाला उसराभाठा में अध्ययनरत छात्र विनायक कश्यप, पिता मुकेश कश्यप, कक्षा 5वीं को आवश्यक सामग्री जिला परियोजना कार्यालय एवं समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत प्रदान की गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इससे न केवल उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर जिला परियोजना कार्यालय एवं विकास खंड स्त्रोत केंद्र बिल्हा के ग्रामीण के मार्गदर्शन श्रीमती पूर्णिमा खोबागढे ,कु. सुष्मिता दिवाकर द्वारा सामग्री का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed