सर्व कर्मी समाज तखतपुर की बैठक कौशिक सामाजिक भवन बेलपान में जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया
बैठक में 30 नवंबर 25 रविवार को आयोजित दूसरा कुर्मी अधिवेशन बिलासपुर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। एवं इस कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक युवतीयो का परिचय डाटा व इस वर्ष 10 वी 12 वी के 80%से अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का अधिक से अधिक संख्या में 20 नवंबर तक जमा करने की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा दूत सम्मान से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित प्रधान पाठक गौकरण कश्यप जी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला कुर्मी समाज बिलासपुर के पदाधिकारी बलदाऊ कौशिक, विट्ठल भाई पटेल, जय प्रकाश सिंगरौल, डाकेश्वर कौशिक एवं ब्लॉक कुर्मी समाज तखतपुर के अध्यक्ष हेमंत कश्यप, चंद्रनाहु कुर्मी समाज के अध्यक्ष गोकर्ण कौशिक, सचिव बिसाहू कश्यप महिला ब्लॉक अध्यक्ष डॉ वर्षा कौशिक, नगर अध्यक्ष श्री मती रमा कश्यप सहित

विनोद कौशिक, संजीव कश्यप, गणेश कौशिक, राजाराम कश्यप, रामकुमार कौशिक, संजय कौशिक, संतराम कौशिक, संजू कश्यप, संतोष कश्यप, देवदत्त कौशिक, जितेंद्र कश्यप, प्रशांत कश्यप रमेश कश्यप, मेलाराम कौशिक, जय प्रकाश कश्यप आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
हेमंत कश्यप
अध्यक्ष
सर्व कुर्मी समाज ब्लॉक तखतपुर जिला बिलासपुर छग

