ग्राम पंचायत पहरीया में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने की मांग पर गांव में नशामुक्ति अभियान जनजागरण रैली निकाला गया

0
IMG-20251112-WA0001.jpg

आज दिनाँक 11.11.2025 को ग्राम पंचायत –पहरीया, थाना –बलौदा, जिला– जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में बढ़ती अवैध गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। जिसमें गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) के सदस्यों को बताया गया कि बीते कुछ समय से गाँव में खुलेआम कच्ची शराब और गांजे की अवैध बिक्री की जा रही है। इससे न केवल ग्रामवासी बल्कि महिलाएँ और युवा वर्ग भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के कारण गाँव में सामाजिक हिंसा, पारिवारिक विवाद और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए वीरेंद्र भारद्वाज,प्रवक्ता – GSS को आमंत्रित कर नशा मुक्ति जनजागरण अभियान चलाने की बात कही गई।GSS ने इस मुद्दे पर ग्रामीणों को संग साथ दिया । इस पर GSS ने ग्रामीणों के माँग अनुसार अवैध कारोबारों पर पूर्ण रोक लगाने पंचायत की ओर से नोटिस जारी करने और सात दिन के भीतर दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने फैसला लिया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती, तो जनजागरण अभियान और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से जिला स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

गुरुघासीदास सेवादार संघ समाज में शांति, नैतिकता और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अभियान में मुख्य रूप से वीरेंद्र भारद्वाज (प्रवक्ता GSS) विक्रांत माथुर (सरपंच पहरिया) प्यारी बाई कुर्रे, उर्मिला बाई यादव,संतोषी बाई कुर्रे, दरांगहीन सिदार,कलाबाई जाटवार, शनिबाई कुर्रे, शुक्रिता बाई गोड़ शांतिला बाई माथुर, सुनिता कुर्रे, संतोषी माथुर, देव बाई कुर्रे, कृष्णा अनंत, विजय केवट, अमित कुर्रे, हिमांशु माथुर, शांति कुर्रे, रंजीत माथुर, भुनेश्वर कुर्रे, रितीश माथुर, मनीष ,प्रवीण आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed