इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

0


व्यायाम शिक्षक अरुण दुबे ने बताया कि स्कूलों में खिलाड़ियों के छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए अचीवर्स पब्लिक स्कूल गतौरी के मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रखा गया है जिसका मुख्य उद्देश्य है बच्चों में खेल के प्रति छुपी हुई प्रतिभा को खेल मंच के माध्यम से निखारना,
आज के इस क्रिकेट शुभारंभ के मुख्य अभ्यागत रहे विनय शुक्ला जी,उपाध्यक्ष प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी,सुनील अग्रवाल जी पार्षद नगर पालिक रतनपुर, स्कूल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौहान जी , स्कूल की प्राचार्या प्रीति चौहान जी ,उपप्राचार्या मिकूँ मिश्रा जी इन सभी के आतिथ्य में मैच का शुभारंभ किया गया । मैच शुभारंभ से पहले स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा योग और पिरामिड का प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात मैच प्रारंभ किया गया ।


प्रथम मैच कर्नल स्कूल और मॉर्डन स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें कर्नल स्कूल ने जीत दर्ज किया ,दूसरा मैच जैन इंटरनेशनल स्कूल और एल सी आई टी के मध्य खेला गया जिसमें एल सी आई टी ने मैच जीता,तीसरा मैच आधारशिला विद्या मंदिर और सेंट जेवियर भरनी के मध्य खेला गया जिसमें आधारशिला विद्या मंदिर ने मैच जीता ,चौथा मैच पद्माक्षीय ग्लोबल स्कूल और लोयला स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें लोयला स्कूल ने मैच जीता ।इस प्रकार प्रथम दिवस जितने वाली टीम अगले चक्र में प्रवेश कर गई है ,आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा अचीवर्स पब्लिक स्कूल के शिक्षकवृंद का भरपूर सहयोग रहा ,मैच में स्कोरिंग की भूमिका में शिवा राव और प्रीति भुरंगी संचालन में रविन्द्र रात्रे श्रुति यादव प्रिया सिंह का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed