स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में बाल दिवस का आयोजन किया गया
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में आज बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के प्रतिमा में मालिया अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया इसके पश्चात शाला परिवार के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण गीत प्रस्तुत किए गए तथा संस्था में मेहंदी रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री विनोद कुमार चौबे तथा आभार व्याख्याता श्री मनोज महिलांगे द्वारा किया गया इसमें शाला के प्रभारी प्राचार्य सुश्री सुशीला अमलतास, शैलेंद्र कोरी, किरण त्रिपाठी ,अनीता उइके,वीरेंद्र आडिल ,पूजा मिश्रा, निखत परवीन , यामिनी सिंह, प्रिया जैन,दीक्षा राठौड़, आंचल यादव,सीमा किसान, निरूपम देवांगन, तनेश्वर प्रेमी, समीर टाडे, केशव लश्कर रामकुवर ओट्टी, और मनोहर प्रजापति उपस्थित थे।

