जय हिंद पब्लिक स्कूल पौंसरा में मनाया गया बाल दिवस

भरारी – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को पूरा देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर जय हिंद पब्लिक स्कूल पौंसरा में बाल दिवस मनाया गया और बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहन प्रस्तुति दिए । इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पौंसरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद यादव समस्त पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना करके सरस्वती मां ,भारत मां और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस कार्यक्रम में जय हिंद पब्लिक स्कूल पौंसरा के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण बघेल प्रधान पाठक उषा किरण बघेल के साथ ही स्कूल के सहयोगी शिक्षक – शिक्षिकाओं में दुकाला बाई,लक्षन बाई ,रोशनी ,आस्था ,प्रिया यादव, कृषनी तिवारी,रागिनी, नेहा लास्कर, बबली, पूजा ,संजना भार्गव ,प्रियंका डांडे ,लता साहू के साथ ही साथ सभी बच्चों की पालक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की समापन में प्राचार्य और मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को पेन और पेंसिल पुरस्कार के रूप में वितरित किया गया।
रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

