स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में प्रतिवर्ष की। भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में” बाल आनंद मेला”का भव्य आयोजन ।
स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में “बाल आनंद मेला” का भव्य आयोजन विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे सरस्वती माता, जवाहर लाल नेहरू, स्वामी विवेकानंद जी के पूजा से हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चला। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, बच्चों के स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण
स्वास्थ्य शिविर – हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, शुगर, बी.पी., ऊँचाई एवं वजन की जांच । स्वास्थ्य जांच में 55 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।

बच्चों द्वारा संचालित सिनेमा हॉल बच्चो ने प्रोजेक्टर साउंड सिस्टम के माध्यम से 10 सीट का सिनेमा हाल बनाया जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा ।
विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए मनमोहक व्यंजन स्टॉल बच्चो द्वारा भजिया, समोसा, भेलपुरी, सैंडविच, मोमोज, चाऊमीन, खस्ता, फरा, मंचूरियन, चना चाट, दाबेली, गुपचुप, इडली, पास्ता, पानी ,चाय, खेल साइंस का आदि का स्टाल लगाकर मेला में रौनक बढ़ाया,

छोटे बच्चो बच्चों द्वारा आकर्षक डांस प्रस्तुतियां
अभिभावकों के लिए बैलून बैलेंस का खेल प्रतियोगिता, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन समिति ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ राजेश दुबे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ घनश्याम तिवारी प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलतरा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विजय साहू, सुरेश कश्यप सरपंच बेलतरा, श्री मति ईश्वरी कौशिक पूर्व सरपंच बेलतरा, अशोक तिवारी, नागेश्वर बैशबाड़े, शीतल दास महंत, रामरतन कौशिक, बुद्धेश्वर सोनी, शुभम आयाम, बुधराम केशर, कृष्णा यादव, पदुम सिंह कोरम, उमलेश जायसवाल, किमी पंद्रो, सुनीता बघेल, लक्ष्मीन कोरम, अशोक कुमार, फ़िरत सिंह आदि ग्रामीण जन एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें ।

अंत में विद्यालय के संचालक, प्रधान पाठक एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

