साई नगर वार्ड क्रमांक 3 के भूमि पूजन में शामिल हुए तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह
बिलासपुर ऊसलापुर स्थित साई नगर वार्ड क्रमांक 3 की जहां आज सड़क बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ।
यहां की पार्षद किरण राजेश टंडन के द्वारा लगातार सड़क की मांग को लेकर आवेदन दिए जा रहे थे

जिसकी स्वीकृति हो गई जिसमें विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे और बताया कि सड़क की दुर्दशा को देखते हुए शासन ने यह राशि स्वीकृत की है

ताकि वार्ड वासियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो वहीं वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद किरण टंडन ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह की वजह से यह सड़क की मांग पूरी हो पाई है जिसके लिए तखतपुर विधायक धर्मजीत को पार्षद व वार्ड क्रमांक 3 के वार्ड वासी आभार व्यक्त करती हैं । अतःइस सड़क की भूमि पूजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

