छेड़छाड़ मामले से भडके ग्रामीण, नवीन दारू भट्टी खुलने के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर स्कूली छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ करने की लगाए गंभीर आरोप ।
लोकेशन देवरहट
रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर 964497 7951
स्लंग, छेडछाड मामले से भडके ग्रामीण , नवीन दारू भट्टी खुलने के विरोध मे धरना प्रदर्शन कर स्कूली छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ करने की लगाए गंभीर आरोप
एंकर, हरनाचा देरहाट में नवीन शराब खुलने की विरोध में ग्रामीण सहित स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोलते हूए शराब दुकान बंद कराने शासन के नाम ज्ञापन सौपे ग्रामीणों ने बताया यहां शराब दुकान खुलने से शराबी लोग बीच रोड पर शराब पीते हैं एवं असामजिक तत्वों के लोगों का जमवाडा लगा रहता है इसलिए स्कूली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यहां लगातार हो रही स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को देखते हुए यहां शराब दुकान को बंद कराने छात्राओं ने जमकर नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए मौजूदा संयुक्त प्रशासन के टीम को ज्ञापन सौंपने आए हैं अभी ही तत्कालीक
ग्रामीणों ने दो मनचले युवक को स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते आरोपियों को पकड़ कर लालपुर पुलिस के हवाले किया जहां लालपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मजनू की तहत मन चले युवकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए मेन रोड पर जुलूस निकाले गये थे

अब ग्रामीणो में शराब भट्टी को लेकर आक्रोश दिखाई देने लगे हैं
स्कूल छात्राओं ने बताया कि स्कूल से आते जाते हुऐ शराब पीने के बाद
रोड में शिशी बोतल फेके जाते है और रोड पर ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।महिलाएं और बच्चियां इस रास्ते से जानेआने में डरती है इसलिए ग्रामीणों और छात्राओं के द्वारा शराब दुकान हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए मौके पर मौजूद आबकारी विभाग पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम के आला अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपे गए हैं
वंही कांग्रेस नेता एवं जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने बताया कि यहां पर शराब भट्टी खुल जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं लगातार छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं

इस संबंध में शराब भट्टी बंद करने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया हैं यदि तत्काल शराब भट्टी बंद नहीं कराए जाते हैं तो आगे आंदोलन की चेतावनी दिए हैं
वही मौजूद आबकारी अधिकारी अमित शाह ने बताया की शासन की पूरी गाइडलाइन के साथ पंचायत के एनओसी और सहमति के साथ- नवीन शराब भट्टी खोले गए हैं ग्रामीण और छात्राओं के द्वारा आज शराब दुकान बंद करने के लिए ज्ञापन मिले हैं इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही

