सखी केडीट सहकारी समिति मर्यादित बैंक सीपत में बचत खाता खोलवाकर पैसा डबल करने के नाम से भोले भाले गांव वालों को फसा कर की गई पैसे वसूली , बैंक बंद कर कर्मचारी डायरेक्टर फरार।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाम्हू का है जहां एक फर्जी बैंक सखी सहेली के नाम से एजेंट बनाकर देव कुमारी सुर्यवंशी को डायरेक्टर हेमलता साहू ने भोले भाले लोगों को पैसा डबल करने के नाम से झांसे में लेकर महीना ₹100 के हिसाब से तीन-चार साल जमा करवाने के बाद ना बैंक का पता है ना डायरेक्ट हेमलता का गांव की ही रहने वाली देव कुमारी सुर्यवंशी के ऊपर भरोसा इसलिए किया कि वह उसी गांव की रहने वाली है

देव कुमारी सुर्यवंशी के जैसे सभी गांव में एक दो- दो एजेंट बनाकर हर गांव में दो सौ से तीन सौ बचत खाता खोलवाकर बेलतरा क्षेत्र के कम से कम 18 से 20 गांवों के लोगों से ऐसा ही पैसा डबल करने के नाम से भारी रकम का गबन किया गया है। आज बाम्हू ग्राम पंचायत के लोगों ने हमारे चैनल के माध्यम से कहा कि या तो उनका जो पैसा जमा है उसे वापस कर दिया जाए या फिर गांव वालों के द्वारा थाने का सहारा लिया जाएगा।

डायरेक्टर हेमलता साहू के द्वारा सीपत मस्तूरी के क्षेत्र में गांव वालों को एजेंट बनाकर फर्जी बैंक के माध्यम से ठगी किया गया है, गरीब मजदूर अपने पैसो के लिए सखी दीदी से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि बैंक बंद हो गया है और बैंक का डायरेक्टर का मोबाइल नंबर दिया हम उस नम्बर पर फोन किया तो मोबाइल बंद बताया, कुछ दिन बाद फिर फोन किया तो फोन को उठाकर बोला बैंक डायरेक्टर ने अपने पैसे को भुल जाओं , वह नहीं मिलेगा यह कहकर फोन काट दिया। अब देखना है कि फर्जी बैंक डायरेक्टर पर शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करते हैं ।

