जो गरीबों को बेघर करें, हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए -मनीष सेंगर ।
जो गरीबों को बेघर करे, हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए!
उक्त बातें, “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” के महा धरना को समर्थन देने पहुंचे वार्ड न 58 के कांग्रेस कमेटी के पार्षद प्रत्याशी श्री मनीष सेंगर कहा। याद हो कि लिगियाडिह पहले वार्ड 58 रानी दुर्गावती नगर खमतराई में इसी प्रकार गरीबों को नोटिस थमा दिया गया था जिस पर यहा भी कांग्रेस नेता मनीष सेंगर अपने वार्ड के गरीब जनता के हक की लड़ाई में खुलकर सामने आए थे

उन्होंने ने कहा कि, 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर शहर से लगे क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने के लिए नगर निगम में शामिल किया गया था। किंतु 2023 में पुनः भाजपा की सरकार आने पर वर्तमान सरकार विकास के नाम पर गरीबों के घर को उजाड़ना चाहती है।
उन्होंने धरना में शामिल सभी मातृ शक्तियों, एवं स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों सहित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लिंगियाडीह के पार्षद श्री दिलीप पाटिल के जनता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद भी दिया!

