मां शीतला विद्या मंदिर कंचनपुर टोनहीचुवा से शैक्षणिक भ्रमण के लिए 65 बच्चों ने हिस्सा लिया, विद्यालय के सभी  शिक्षक – शिक्षिकाओं ने मिलकर शैक्षणिक भ्रमण पिकनिक का आयोजन किया गया

0

आज हमारे विद्यालय मां शीतला विद्या मंदिर कुकुसदा और मां शीतला विद्या मंदिर कंचनपुर टोनहीचुवा में शैक्षणिक भ्रमण पिकनिक का आयोजन किया गया। इस पिकनिक में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य और मां बम्लेश्वरी, बौद्ध मंदिर, खैरागढ़ विश्वविद्यालय का दर्शन कराया। बच्चों ने संगीत विश्वविद्यालय को देखकर आनंदित हुए। सभी बच्चों ने मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ दर्शन किया और उड़न खटोला में सफर कर आनंदित हुए। साथ ही डोंगरगढ़ परिसर को साफ-सुथरा कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में 65 बच्चों ने सहभागिता निभाई। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता रही, जिनमें संचालक गौकरण प्रसाद जायसवाल, प्रधान पाठिका ऋतु जायसवाल, प्रभारी लक्ष्मीन साहु, अंशिका दयाल, मधु मरकाम, स्टेला दयाल, निशा बर्मन, कविता डहरिया, स्वाति राजपूत, रीना कोशले, सविता निर्मलकर, सीमा नेताम, मधु जायसवाल, ईशा गेंदले, पूजा गेंदले, अंजली मिरी, रितिका मार्को, रविशंकर निषाद, ज्ञाननिदि लाल, गोवर्धन पोर्ते, कल्याण निषाद, मोतीलाल जायसवाल और सभी छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed