स्कूल सफाई  कर्मचारी संगठन सरकार से नाराज बुलाई 25 दिसंबर को रायपुर में प्रांतीय बैठक । शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल हुआ था, स्थगित मांग और हड़ताल अवधि राशि नहीं मिलने पर संगठन में आक्रोश ।

0

स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन सरकार से नाराज बलाई, 25 दिसंबर को रायपुर मे प्रांतीय बैठक।

शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल हुआ था स्थगित मांग और हड़ताल अवधि राशि नहीं मिलने पर संगठन मे आक्रोश ।

शीतकालीन सत्र मे संगठन की मांग को शामिल करने की आस मे था संगठन ।

अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की योजना को लेकर 25 दिसंबर को रायपुर कलेक्टर पार्क में प्रांतीय बैठक ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 43301 अंशकालिकन सफाई कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से साफ सफाई का काम कर रहे हैं। स्कूलों में केवल सुबह 2 घंटा काम करना निर्धारित है। परंतु छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्कूलों में भृत्य,चपरासी के पद रिक्त होने के कारण उनके सभी कामों को अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारियों से लिया जाता है।
जैसे कि सुबह स्कूल खुलने के पहले स्कूल के कमरा, ऑफिस, अतिरिक्त कक्ष, लड़की, लड़का का बाथरूम और शिक्षकों का बाथरूम, मैदान की साफ सफाई करना,पेड़ पौधों में पानी डालना, व शिक्षक और बच्चों के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराना आदि कामो को करने में 2 घंटे से अधिक समय लगता है। पुनः दोपहर में मध्यान भोजन के बाद फिर झाड़ू पोछा लगाना पड़ता है। शाम 4:00 छुट्टी के समय खिड़की दरवाजे बंद करके ताला लगाना पड़ता है।जिसके कारण पूरा दिन स्कूलों में व्यतीत हो जाता है।


श्रम कार्य के एवज में केवल प्रति माह 3000 से 3500 रुपए मानदेय भुगतान किया जाता है जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार नहीं चला पाते हैं कर्ज के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर रहते हैं।
सफाई कर्मचारी सदस्यों के स्कूल संस्था के प्रति कार्य लगन मेहनत को देखते हुए प्रधान पाठक संघ और शिक्षक संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा सचिव को भृत्य के पदों में समायोजित करने के लिए समर्थन पत्र भी लिखा गया है।
कर्मचारी संगठन लंबे समय से पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान के मांगों को लेकर आवेदन, निवेदन, धरना, प्रदर्शन,आंदोलन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं।


उसके बाद भी संज्ञान में नहीं लिए जाने पर 15 जून 2025 से संघ की मांग पूर्णकालिक कलेक्टर दर वेतन भुगतान के मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। 12 सितंबर 2025 को माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी से भेंट मुलाकात के दौरान संगठन की मांगों को पूरा करने और हड़ताल अवधि की मानदेय भुगतान हेतु आश्वासन मिलने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था।
परंतु हड़ताल स्थगित किए लगभग तीन माह व्यतीत हो रहे है उसके बाद भी मांग और हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान नहीं होने पर संगठन के सदस्य नाराज हैं।
संगठन के सदस्य आशा उम्मीद लगाए बैठे थे कि संघ की मांगे दिसंबर अनुपूरक बजट में पूरी होगी परंतु सफाई कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है। जिसके चलते स्कूल सफाई कर्मचारी आक्रोशित है।
इसलिए दिनांक 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 रायपुर कलेक्टर पार्क में प्रांतीय बैठक बुलायी गई है जिसमें हड़ताल धरना प्रदर्शन करने की कार्य योजना बनाई जाएगी।
प्रदीप वर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ
रायपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed