फर्जी रजिस्टर अधिकारियों के सामने रखकर प्रधान पाठक, स्कूल सफाई कर्मचारी को किया बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए पुख्ता जांच के आश्वासन

0

तखतपुर ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत टिहुलाडीह कि जहां के सरकारी स्कूल मैं कार्यरत सफाई कर्मी व्यास नारायण गेंदले को प्रधान पाठक के द्वारा झूठा आरोप की व्यास नारायण गेंदले डेढ़ साल से अपने कार्य में नहीं आ रहा है। और फर्जी रजिस्टर अधिकारियों के सामने रखकर कार्य से बर्खास्त कर दिया गया था जबकि व्यास नारायण गेंदले लगातार अपने कार्य में आ रहा है

और प्रधान पाठक की मनसा को समझ कर व्यास नारायण गेंदले ने पहले ही स्कूल के ओरिजिनल रजिस्टर जिसमें वह लगातार उसकी हाजिरी भरते आया है उसका फोटो खींच अपने पास रख लिया था जिससे वह अपने ऊपर लगे आप को झूठा साबित कर सके वहीं डेढ़ साल से लगातार व्यास नारायण गेंदले को शासन के द्वारा पेमेंट भी दिया गया है

जिसका सबूत को लेकर आज पत्रकारों की टीम ने शिक्षा अधिकारी से अपनी बात रखी जहां शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्यवाही और न्याय की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed