खैरा में मड़ई रावत बाजार का भव्य आयोजन
खैरा (रतनपुर )ग्राम पंचायत खैरा में 26 दिसंबर दिन शुक्रवार को परंपरागत मड़ई रावत बाजार एवं राउत नाचा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया l कार्यक्रम में ग्रामीण सांस्कृतिक लोक नृत्य और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री हरि शंकर यादव जी मंडल युवा मोर्चा महामंत्री एवं साथ में राजकुमार साहू जी, चंद्र प्रकाश जायसवाल जी एवं प्रीतम सिंह राजपूत जी उपस्थित रहे l


ग्राम पंचायत की ओर से अतिथियों का श्रीफल एवं तिलक लगाकर के सम्मान किया गया l
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सुश्री सुकृता पोर्ते उप सरपंच श्री धर्मेंद्र सिंह राजपूत सहित पंचायत के पंचगण बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें
सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई l


रावत नाच महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि श्री हरि शंकर यादव जी भी लोक नृत्य की धुन पर झूम उठे जीससे कार्यक्रम का उत्साह और बड गया उन्होंने यादव समाज सहित सभी ग्रामीणों के उत्साह वर्धन में अपना सहयोग प्रदान किया और इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को ग्रामीण परंपरा की पहचान बताई l
कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत खैरा एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर से मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed