काठा कोनी ग्राम पंचायत की महिला ने लगाया जिला पंचायत सदस्य राकेश तिवारी द्वारा अभद्रता , अवैध धन की मांग , मकान पर ताला लगाने का आरोप।
काठा कोनी ग्राम पंचायत की महिला ने लगाया जिला पंचायत सदस्य राकेश तिवारी पर अभद्रता करने का आरोप,तखतपुर ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत काठा कोनी की महिला सावित्री राजपूत की जिन्होंने राकेश तिवारी जो जिला पंचायत सदस्य हैं और उनके मित्र गोलु दुबे के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है

महिला ने बताया कि लाखासार मोड में जो घर महिला के द्वारा बनाई जा रही है वहां जाकर राकेश तिवारी और गोलू दुबे गुंडागर्दी करते हुए ताला लगा दिए हैं और मना करने पर महिला से गंदी गंदी गालियां देते हुए कपड़ा फाड़ कर रोड में घूमाने की बात कह रहे हैं जिसके ऊपर महिला ने उचित कार्यवाही के लिए आज एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रखी और गंभीरता को समझते हुए एसपी कार्यालय से महिला को सकरी थाना भेजा गया जहां थाना प्रभारी ने उचित कार्यवाही करने की बात कही।

