रामकुमार कहरा पिता गणेश राम कहरा उम्र 30 साल पता कहरापारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर दिनॉक 24-01-2026 को थाना रतनपुर में जरिये फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कोसगाई मंदिर रतनपुर के पास आम जगह में चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं, और उत्पात मचा रहे हैं कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों/श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण व अनुविभागीय अधिकारी महोदया पुलिस को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर कोसगाई मंदिर रतनपुर के पास रवाना किया गया, जहॉ चाकू दिखाकर लोगों को डरा रहे रामकुमार कहरा पिता गणेश राम कहरा उम्र 30 साल पता कहरापारा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को पकड़कर उससे धारदार चाकू को जप्त किया गया एवं उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. गोविंदा जायसवाल का विशेष योगदान रहा।