बेलतरा -तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

0

रतनपुर – थाना रतनपुर क्षेत्र के अंतर्गत जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास 18 जनवरी की रात हुए सड़क हादसे में एक
युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर
रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के
खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली
जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील जायसवाल, बेलतरा निवासी ग्राम जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास 18 जनवरी 2026 को रात करीब 9.30 बजे वह अपने साथी अजय जायसवाल पिता कांति जायसवाल बेलतरा निवासी के साथ ठाकुरढाबा से खाना खाकर एक्टिवा क्रमांक CG10AK6029 से घर लौट रहा था।

जैसे ही दोनों जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही पिकअप क्रमांक CG10BG6758 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील जायसवाल के दाहिने पैर के पंजे और घुटने, दाहिने हाथ, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अजय जायसवाल के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना में एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के


प्रत्यक्षदर्शी दीपक जायसवाल और रवि विश्वकर्मा ने दोनों
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर
पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिम्स और फिर
अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, बाद में अजय जायसवाल को रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहा चार दिन बाद इलाज के दौरान 24 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने पिक अप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है । मामले की विवेचना जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed