महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर मस्तूरी ब्लाक में मनरेगा बचाव संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।

0


गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट
मस्तुरीः – मस्तुरी ब्लॉक में महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसीयों ने मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढाने को लेकर एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस
मस्तुरी के में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी अव्यवस्था तारीख बढाने को लेकर कांग्रेसी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोंधरा चौक मस्तुरी में जोरदार संकेतिक चक्काजाम करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा


इस प्रदर्शन का नेतृत्व मस्तुरी कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू एवं मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के विधानसभा समन्वयक भुनेश्वर यादव व संदीप यादव ने किया!
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मस्तुरी विधायक व कार्यक्रम प्रभारियों ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया! केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा का नाम यथावत रखा जाए, और धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 रखी है, ऐसे में अब धान बेचने के लिए किसानों के पास महज एक दिन बचा हुआ है और किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है! जिस तरीके से लक्ष्य पूरा होने की बात कही जा रही है गलत है मस्तुरी क्षेत्र में ऐसे कितने किसान है जिनकी धान की खरीदी अब तक नहीं हुई है और टोकन भी नही कटे हैं, कांग्रेसीयों ने चेतावनी दी है कि अगर धान खरीदी की तारीख नही बढाई गई तो आगे इससे बढकर आंदोलन किया जाएगा!


कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारियों ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे प्रस्तावित बदलाव ग्रामीण मजदूरों के काम के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है और इससे करोडों मजदूर परिवारों की रोजी रोटी संकट में है! सरकार अपनी मर्जी से लागू करने की दिशा में ले जा रही है, इससे यह अधिकार समाप्त होकर केवल सरकारी अनुदान जैसी योजना बनकर रह जाएगा! सभी वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मजदूरी की गारंटी भी कमजोर की जा रही है जिससे मजदूरो किसानों का शोषण बढेगा! मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि करोडो ग्रामीणों मजदूरों की अजीविका से जुडी पहचान है जिसे बदलना मजदूरों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है, सरकार से मांग है कि VB जी राम जी योजना के नाम को वापस बदलकर पूर्ववत मनरेगा किया जाए और किसानों की धान खरीदी की तारीख बढाई जाए,अगर इन मांगो को नजर अंदाज किया गया तो कांग्रेस इस आंदोलन को और तेज करेगी! आंदोलन के दौरान मस्तुरी तहसीलदार जयंती देवांगन मौके पर पहुंची और आक्रोशित कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों को समझाईश देते हुए राष्ट्रपति के नम ज्ञापन को स्वीकार करते हुए धान खरीदी की तारीख बढाने के लिए आश्वासन दिया!


आज के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, पूर्व जिलापंचायत सभापति संदीप यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू, अनसुचित जाति प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अंचल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव,जिलापंचायत सदस्य सतकली बावरे,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुकृता खुंटे,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पान्डेय,राष्टीय काँग्रेस समन्वयक राहूल राय,जनपद सदस्य देवेन्द्र कृष्णन, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, जनपद सदस्य राजू पंडित, ब्लॉक महामंत्री मनोहर कुर्रे,ब्लॉक किसान अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, महामंत्री अखिलेश दुबे,

रामशंकर श्रीवास सचिव छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछडा वर्ग,महामंत्री पुतन दुबे, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष रघुराज पान्डेय,पूर्व मल्हार नपं अध्यक्ष अनिल कैवर्त, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन,पूर्व पार्षद सुजित राजभानू,सरपंच साहिल मधुकर, लल्लू यादव, त्याजीत बावरे,धनेष बांधे, झुमका यादव,संजय पांडेय, बलराम घृतलहरे, वीरू अंचल, रितुराज भार्गव, रहुल यादव,गोविन्दा टंडन, पिंटू जांगडे, देववर्त सोनी, छवि बंजारे, भागवत डहरे, मनोज कौशिक,महिला विंग से बिंदु जायसी, प्रियंका महानंद, रमा शुक्ला सहित क्षेत्र के किसान मजदूर आदि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed