नगर पंचायत मल्हार में UGC नियमों के विरोध में सभी दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील ।

0

नगर पंचायत मल्हार में UGC नियमों के विरोध में सभी दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील
गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट
मल्हारः नगर पंचायत मल्हार में रविवार को यूजीसी के नए नियमों के विरोध में नगर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व बाजार पूरी तरह बंद कराया गया। सवर्ण समाज के आह्वान पर हुए इस बंद को स्थानीय व्यापारियों का समर्थन मिला। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद किया गया। यूजीसी के ये नए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के उच्च शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित कर रहे हैं। सवर्ण समाज का कहना है कि ये प्रावधान उच्च शिक्षण संस्थानों में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को बढ़ावा देते हैं, जिससे छात्रों को मानसिक तनाव और भय के माहौल में रहना पड़ता है।उनका मानना है कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था में असंतुलन पैदा कर रहे हैं और छात्रों को विभिन्न वर्गों में बांट रहे हैं।


रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने अटल चौक तिराहे पर एकत्र हुए,उन्होंने वहां से मैनगेट बस स्टैंड से मंदिर चौक नैय्यापार तक बाइक रैली निकाली,!
मल्हार नगर के व्यापारियों ने अपील का समर्थन करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान व बाजार बंद रखा,रविवार सुबह से ही सवर्ण समाज के लोगों ने पूरे नगर में घूम घूम कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर रहे थे। व्यापारियों ने इस अपील का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखा। बंद शांतिपूर्ण रहा, पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा रैकी करते नजर आए!


सवर्ण समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि यूजीसी के इन नियमों को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed