राजिम कुंभ मेला में राजिम भक्तिन माता समिति का भोग भंडारा श्रद्धा, सेवा, और सम्मान का भव्य संगम एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, राजिम विधायक रोहित साहू एवं डॉ आकांक्षा साहू ने हजारों भक्तों को अपने हाथों से भोजन प्रसाद वितरण किया
राजिम कुंभ मेला में राजिम भक्तिन माता समिति का भोग भंडारा: श्रद्धा, सेवा और सम्मान का भव्य संगम एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ,राजिम विधायक रोहित साहू एवं डॉ आकांक्षा साहू ने हजारों भक्तों को अपने हाथों से भोजन प्रसाद वितरण किया
राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा आयोजित भोग भंडारे का 14वां दिवस अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे महान राजनीतिज्ञ पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्य स्मृति समिति की ओर से, उनके सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
भोग भंडारे में अनेक विशिष्ट अतिथियों का गरिमामयी आगमन हुआ, राजिम के विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू,एम्स की स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा साहू, अत्री महाराज, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन सोनकर फौजी भाई शंभू साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, इटली से आए विदेशी अतिथि तथा बजरंग बली की वेशभूषा में पहुंचे श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र बने।

भोजन भंडारा प्रारंभ होने से पूर्व अतिथियों द्वारा विधिवत माता राजिम के पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। भोग भंडारे में अतिथियों ने स्वयं सेवा कर हजारों श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन प्रसाद वितरित किया तथा सभी ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन सलगबरा, दाल-चावल, सब्जी एवं अचार परोसे गए। भोजन प्रसाद ग्रहण करते हुए पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला ने बताया कि सलगबरा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक एवं प्रिय व्यंजन है, जिसे स्वर्गीय श्यामा भैया विशेष रूप से पसंद करते थे।

कार्यक्रम में समिति द्वारा डॉ. आकांक्षा साहू, डॉ. यशस्वी साहू एवं सेवानिवृत्त फौजी शशंभू साहू का विशेष सम्मान किया गया। भोग भंडारा को संबोधित करते हुए एम्स के स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं साहू समाज के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ आकांक्षा साहू ने कहा कि राजिम कुंभ मेला में आए हुए हजारों भक्तों को भरपेट भोजन करना पुण्य का कार्य है और राजिम माता समिति को ऐसे आयोजन के लिए बधाई देता हूं और समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने समाज नाम को गौरवान्वित किया और मान बढ़ाया इसके लिए का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे यहां बुलाकर सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान किया इसके लिए मैं धन्य हूं मै चिकित्सा के सेवा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर जनजागरूकता की जानकारी दे कर जन सेवा कार्य करती हूं आज राजिम कुंभ में भोजन प्रसाद वितरण कर मुझे अपने आप में गर्व महसूस हो रहा है एवं मुझे मान सम्मान किया इसके लिए मैं आप सब का आभारी हूं।
समिति के पदाधिकारीयो द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष लाला साहू, महामंत्री रामकुमार साहू सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आत्मीयता से किया।
समिति ने भोग भंडारे में पधारे समस्त अतिथियों एवं हजारों श्रद्धालु भक्तों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

