राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का सफल आयोजन
आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को हमारे विद्यालय स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस महान वैज्ञानिक C. V. Raman की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने 28 फरवरी 1928 को “रमन प्रभाव” की खोज की थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक गगन कुमार कौशिक ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व को समझाते हुए कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है तथा इसके माध्यम से हम देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने मॉडल प्रस्तुत किया जिसमें दिव्यांशी स्कूल ,अदिति दिन रात होना पृथ्वी में , अंकिता हॉस्पिटल , चिरंजीवी ज्वालामुखी , उन्नति पवन चक्की ,निकिता घर ,गुलाम अवैस रजा शहर , हिमांशु पानी को शुद्ध करना , निशांत जल चक्र , अनन्या जल सरक्षण ,दृष्टि डस्टबिन ,खुशी पौधे के अंग , मयंक हर्ष कमल घर और कार, शिवेश रेडियो ,ऐश्वर्या लक्ष्मी ज्वालामुखी ,अक्षत अमर विद्युत पवन चक्की ,डिंपल माही दीवार दिन और रात , सोम साहू सत्यजीत टिकेश्वर लक्ष्य प्रकाश संश्लेषण ,अंश मित कुमार घर , रिंकी साहू दीपिका सूर्यवंशी ग्रेसी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का होना ,श्वेता शिवानी ग्रीन हाउस प्रभाव ,आयु नैतिक नीतीश सूक्ष्मदर्शी। , अनुष्का सूर्यवंशी जल चक्र ,माही कश्यप एटीएम मशीन ,आदि बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं प्रयोगों का सुंदर प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सराहा ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था।
इस प्रकार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय से समस्त स्टाफ गगन कुमार कौशिक, डूलेश्वर भारती गोस्वामी ,शुभम बैशवाड़े ,विवेक वर्षा , शांति ,पूर्णिमा ,संगीता आकांक्षा ,दीप्ति ,आशी उपस्थित रहे ।

